नीतीश कुमार ने भाजपा हटाओ देश बचाओ संकल्प को धोखा दिया : सीपीआई

सहरसा,28 जनवरी (हि.स.)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस रूप बदलकर बिहार में भी आखिरकार कामयाब हो गया। बिहार, मोदी शाह द्वारा लंबे अरसे से चलाई जा रही राजनीतिक साजिश का शिकार हो गया।महागठबंधन को दगा देने की नीतीश कुमार के कदम दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है । यह विचार सीपीआई के नेताओं के है।

सीपीआई का मानना है कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यू एक बार फिर से भाजपा के गोद में जा बैठी है। अपने इस निर्णय और आचरण से नीतीश कुमार न सिर्फ बिहार के महागठबंधन बल्कि राष्ट्रीय पैमाने पर गठित विपक्षी गठबंधन इंडिया को दगा देकर देशभर में अपनी विश्वसनीयता को खो दिया और राजनीतिक घिनौना उदाहरण पेश किया है।

सीपीआई बिहार में गठबंधन के साथ-साथ देश में इंडिया ब्लॉक का अभियान अभिन्न अंग बनी हुई है और लोकतंत्र संविधान की रक्षा हेतु भाजपा, भाजपा मुक्त भारत के अभियान को आगे बढ़ते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा संघ परिवार को शिकस्त देने हेतु कृत संकल्प है ।पार्टी का मानना है कि नीतीश कुमार के पाला बदलने से लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और वामपंथी दलों शक्तियों को भाजपा हटाओ देश बचाओ की भागीरथ प्रयासों पर कोई विशेष प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।