दो चरणों के मतदान में भाजपा को नौ सीट पक्की: मुख्यमंत्री

नलबाड़ी (असम), 27 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम में संपन्न हुए दो चरणों के मतदान के बाद यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि भाजपा की नौ सीटें पक्की हो चुकी है। जबकि, 10वीं सीट पर मुकाबला हुआ है।

उल्लेखनीय है कि असम में दो चरणों में राज्य की कुल 14 में से 10 सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को सर्थेबाड़ी में तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में राज्य के चार सीटों पर होने जा रहे चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में अच्छा परिणाम निकलेगा। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने भाजपा के कार्यों को देखकर इसके प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

उन्होंने स्थानीय कई समस्याओं से संबंधित सवालों के भी इस दौरान सीधे-सीधे उत्तर दिए।