एन.जी.ओ एंटी क्राइम ब्यूरो ने किया प्रियंका डोगरा को सम्मानित

जम्मू, 1 अप्रैल (हि.स.)। एन.जी.ओ, एंटी क्राइम ब्यूरो के सदस्यों ने सोंमवार को चेयरमैन शाम लाल गुप्ता के नेतृत्व में प्रियंका डोगरा को मिस आइकोनिक इंडिया 2024 का पुरुस्कार जीतने के लिए सम्मानित किया।

एनजीओ के राज्य अध्यक्ष साहिल गुप्ता ने उनके आवास का दौरा किया और उन्हें मिस आइकोनिक इंडिया 2024 जीतने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा की यह परिवार के सदस्यों के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने लड़की के परिवार के सदस्यों की प्रशंसा की जिन्होंने उसे प्रसिद्ध मंच यानि मिस आइकोनिक इंडिया 2024 में प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना समर्थन और प्रोत्साहन दिया। गुप्ता के साथ ए.एस.आई नरेश डिंगरा और अन्य साथी मौजूद थे।