News FD Rates: इस बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज, चेक करें लेटेस्ट ब्याज दर

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक: उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने FD की ब्याज दरों में संशोधन किया है। ये नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू हो गई हैं। ये FD दरें 3 करोड़ रुपये तक की FD पर लागू हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 12 महीने की FD पर सबसे ज़्यादा 8.75% ब्याज दर दे रहा है।

अवधि ब्याज दरें (प्रति वर्ष प्रतिशत में)
आम नागरिक वरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 29 दिन तक 3.75 4.25
30 दिन से 89 दिन 4.25 4.75
90 दिन से 179 दिन 4.75 5.25
6 महीने से 12 महीने 7.00 7.50
12 महीने 8.25 8.75
12 महीने 1 दिन से 13 महीने 8.00 8.50
561 दिन से 989 दिन 7.75 8.25
991 दिन से 60 महीने तक 7.20 7.70
60 महीने 1 दिन से 120 महीने 6.50 7.00