New Toll Charges: इस एक्सप्रेस पर सफर करना हुआ महंगा, अब देना होगा इतना टोल टैक्स

Toll Tax Rates 696x392.jpg (1)

यमुना एक्सप्रेसवे टोल दरें सूची: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना जल्द ही महंगा होने वाला है। यमुना प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक में टोल दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बैठक में टोल टैक्स में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

इससे पहले मार्च 2022 में दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ाया गया था। पिछली बार 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। नई दरें लागू होने के बाद यानी 1 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार का टोल टैक्स 270 की जगह 295 रुपये होगा। वहीं बसों का टोल 895 से बढ़ाकर 935 रुपये और ओवरसाइज वाहनों का टोल 1760 से बढ़ाकर 1835 रुपये कर दिया गया है।

दिल्ली से आगरा की यात्रा मात्र 2.5 घंटे में

यमुना एक्सप्रेसवे दिल्ली को आगरा से जोड़ता है। 165 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला यह एक्सप्रेसवे मथुरा और अलीगढ़ से होकर गुजरता है। इसका निर्माण यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा किया गया है और इसका ठेका जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को दिया गया है।

इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली से आगरा तक के सफर में समय की काफी बचत हुई है। पहले दिल्ली से आगरा तक का सफर करीब 4 घंटे का होता था, जो अब 2.5 घंटे का हो गया है। इसके अलावा, यह एक्सप्रेसवे ओल्ड जीटी रोड और नेशनल हाईवे-2 पर ट्रैफिक को कम करने में भी मदद कर रहा है।