अधिवक्ता परिषद लखनऊ जिला इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ,05 जुलाई (हि.स.)। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत पदाधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को लखनऊ जिला ईकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई। अधिवक्ता परिषद प्रांत की महामंत्री मीनाक्षी सिंह परिहार व प्रांत उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय एडवोकेट की उपस्थिति में आर्म फोर्स ट्र्बूनल के, फील्ड मार्शल मानेक शॉ सभागार में बैठक संपन्न हुई। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

लखनऊ जिले की नई कार्यकारिणी में राहुल निगम को अध्यक्ष, अवनीश कुमार राय को महामंत्री,विद्या धर, प्रियंका एवं अभिषेक पवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रेम श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, हरि कृष्ण वर्मा, हरि गोविन्द दुबे एवं शान्तनु को मंत्री पद का दायित्व दिया गया। इसके अलावा संजय श्रीवास्तव, आलोक सिंह,राम सहाय यादव, प्रभाकर, सरला पाल, अविनाश धर द्विवेदी, प्रीती साहू, रोहित कुमार, राहुल शुक्ला, अम्बुज सिंह को सदस्य कार्यकारिणी घोषित किया गया।

इसी के साथ-साथ सदर तहसील से उपेन्द्र प्रकाश संयोजक, राजा जनक सिंह, अमित कुमार राजभर सदस्य, बी के टी तहसील से दामोदर सिंह तोमर संयोजक, अनिल कुमार, राम कुमार पाल सदस्य, मलिहाबाद तहसील से के. के. सिंह संयोजक, प्रवेश कुमार सिंह, सर्वेश कुमार सैनी सदस्य, सरोजनी नगर तहसील से संजय कन्नौजिया संयोजक, मनीष साहू सदस्य, मोहनलाल गंज तहसील से देवेश बाजपेई संयोजक, विशाल सिन्हा सदस्य बनाये गये।

लखनऊ में स्थित विभिन्न अधिकरण एवं आयोग में बार एसोसिएशन के सदस्यों से संयोजक और सदस्य घोषित किये गये लखनऊ बार एसोसिएशन कलेक्टर से अमर नाथ मिश्र संयोजक, उत्तम कुमार वर्मा, मनीष तिवारी, यश सिंह चौहान सदस्य, राजस्व बार एसोसिएशन राजस्व परिषद से गौरव हसानी संयोजक बनाये गये। राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग बार एसोसिएशन से कृष्ण पाठक संयोजक, नीरज सिंह सदस्य, जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग से विष्णु मिश्रा संयोजक, उदय सिंह वर्मा सदस्य घोषित किये गये। इस अवसर पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव तिवारी, सचिदानंद राय, अनिल कुमार मिश्रा, अतुल शुक्ला आदि कई अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।