नेहरू का रिकॉर्ड चाय बेचने वाले मोदी ने तोड़ा इसलिए कांग्रेस विचलित : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम

बीकानेर, 8 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का नेहरू का रिकॉर्ड चाय बेचने वाले मोदी ने तोड़ा इसलिए कांग्रेस आज विचलित है और कोंग्रेस को 543 में से 99 सीट मिली है पर कांग्रेस के युवराज को लग रहा है 100 में से 99 सीट मिली है। कांग्रेस ने हमेशा भ्रम फैलाने का काम किया है, आरक्षण जैसे कई मुद्दों पर कांग्रेस ने भ्रमित किया।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित बीकानेर शहर मतदाता अभिनंदन विजय संकल्प यात्रा में जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने पार्टी का दुप्पटा पहनाकर कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया। मेघवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बीकानेर की जनता इन कांग्रेसी टूलकिट का शिकार नही हुए और चौथी बार मुझे लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में भेजा इसके लिए आपका धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, विधानसभा संयोजक गोपाल गहलोत, जेपी व्यास, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मुमताज अली भाटी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि शर्मा ने संबोधन कर आभार जताया।

इस अवसर पर महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र रजवी, दीपक पारीक,मंत्री मनीष सोनी, कौशल शर्मा, महेश व्यास, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, गुमान सिंह राजपुरोहित, मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, सुमन छाजेड़, चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य, नरसिंह सेवग, चंद्रप्रकाश गहलोत, मुकेश ओझा, जेठमल नाहटा, कपिल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, सुशीला शर्मा, संपत पारीक, प्रदीप उपाध्याय, गोपाल अग्रवाल, प्रोमिला गौतम, अरुण जैन, पाबूदन सिंह राठौड़, अनिल हर्ष, उपासना जैन, रामकुमार व्यास, मधुसुंदन शर्मा, सलीम जोइया, रमजान अब्बासी, सुषमा बिस्सा, किशोर आचार्य, परी वर्मा, सुखाराम दवा, भगवती गौड़, गोपाल चौधरी, सुमन शेखावत, पंकज पंवार, राजेश गहलोत, विमल पारीक, मघाराम नाई के साथ हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।