नरसिंहपुर: विदाई से पहले दुल्हन को दूल्हा लेकर गया मतदान केंद्र

नरसिंहपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हुई जिसमें सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा सीटों पर सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

बता दें कि भीषण गर्मी में भी लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं-पुरुषों ने लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मंडला संसदीय क्षेत्र के गोटेगांव खेड़ा में दुल्हन पूजा मेहरा ने विदाई से पहले मतदान केंद्र जाकर मतदान किया। दूल्हा योगेश ने बताया पूजा की इच्छा के चलते उन्होंने उसका सपना किया पूरा। अपने घर जाकर योगेश ने किया मतदान किया।