नारनौलः भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में बनाये गए 1933 मतदान केंद्र

नारनौल, 23 मई (हि.स.)। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1 हजार 187 जगहों पर 1 हजार 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने गुरूवार को बताया कि लोहारू में 159 जगहों पर 230 बूथ, बाढ़ड़ा में 147 जगहों पर 239 बूथ, दादरी में 134 जगहों पर 243 बूथ, भिवानी में 119 जगहों पर 220 बूथ, तोशाम में 136 जगहों पर 233 बूथ, अटेली में 133 जगहों पर 215 बूथ, महेंद्रगढ़ में 146 जगहों पर 220 बूथ, नारनौल में 93 जगहों पर 153 बूथ, नांगल चौधरी में 120 जगहों पर 180 बूथ बनाए गए हैं, जहां सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

मोनिका गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग एआरओ लगाए गए हैं। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए महेंद्रगढ़ के एसडीएम संजीव कुमार, अटेली विधानसभा क्षेत्र के लिए कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह तथा नारनौल विधानसभा क्षेत्र के लिए नारनौल के एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह को एआरओ लगाया गया है। सभी एआरओ ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों के लिए चुनावी सामग्री तैयार करवा दी है।