नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनें प्रधानमंत्री, पंकज भगत ने शुरू किया घर घर प्रचार

रामगढ़, 16 अप्रैल (हि.स.)। यह चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है बल्कि यह चुनाव देश में एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है और सरकार जब मजबूत होती है तो जमीन पर चुनौतियों के बीच भी चुनौतियों को चुनौती देते हुए काम करके दिखाती है। यह वाक्य भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. पंकज भगत ने रामगढ़ विधानसभा में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को कहे।

पंकज भगत ने कहा कि तब माता वैष्णो देवी यात्रा हों या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हो इसको लेकर ही चिंता होती थी। आज स्थिति एकदम बदल गई है। आज जम्मू कश्मीर में विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है। इसलिए आज जम्मू कश्मीर के चप्पे-चप्पे से एक ही गूंज सुनाई दे रही है-फिर एक बार मोदी सरकार।

उन्होंने कहा कि 10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास यह सब तो है ही लेकिन सबसे बड़ी बात है जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। इतना विकास यहां हुआ है, चारों तरफ विकास हो रहा है। 10 सालों में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर घेरा बहुत कसा है। अब आने वाले 5 सालों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है।