फोर्ब्स की 200 अमीर भारतीयों की लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप पर, जानें कौन हैं 10?

फोर्ब्स की 2024 की दुनिया के अरबपतियों की सूची की घोषणा कर दी गई है। इस सूची में 200 भारतीयों के नाम शामिल किये गये हैं. पिछले साल इसमें 169 भारतीयों के नाम थे. इन भारतीयों की कुल संपत्ति 954 अरब डॉलर है, जो पिछले साल की 675 अरब डॉलर से 41 फीसदी ज्यादा है.

फोर्ब्स की भारतीय अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर से बढ़कर 116 बिलियन डॉलर हो गई है, जिससे वह 100 बिलियन डॉलर क्लब में प्रवेश करने वाले पहले एशियाई बन गए हैं। मुकेश अंबानी ने दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति और भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।

इस सूची में गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। उनकी संपत्ति में 36.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह 84 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में 17वें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनका नाम भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे स्थान पर है। एक साल पहले वह छठे स्थान पर थी। उनकी नेटवर्थ 33.5 बिलियन डॉलर है। इस सूची में 25 नए भारतीय अरबपतियों का पदार्पण हुआ है। इनमें नरेश त्रेहान, रमेश कुन्हिकन्नन और रेणुका जगतियानी के नाम शामिल हैं। जबकि बैजू रवींद्रन और रोहिका मिस्त्री का नाम सूची से बाहर कर दिया गया है.

भारत के 10 सबसे अमीर लोग-

मुकेश अंबानी- कुल संपत्ति $116 बिलियन

गौतम अडानी – कुल संपत्ति $84 बिलियन

शिव नादर- कुल संपत्ति 36.9 अरब डॉलर

सावित्री जिंदल – कुल संपत्ति – $33.5 बिलियन

दिलीप सांघवी – कुल संपत्ति – 26.7 बिलियन डॉलर

साइरस पूनावाला – कुल संपत्ति – $21.3 बिलियन

कुशल पालसिंह – कुल संपत्ति – $20.9 बिलियन

कुमार बिड़ला – कुल संपत्ति – $19.7 बिलियन

राधाकिशन दमानी – कुल संपत्ति – 17.6 बिलियन डॉलर

लक्ष्मी मित्तल – कुल संपत्ति – $16.4 बिलियन