ताइक्वांडो चैम्पियन ऑफ चैम्पियन प्रतियोगिता में मप्र के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण सहित जीते 17 पदक

भोपाल, 06 मई (हि.स.)। हरियाणा के सिरसा में 03 से 05 मई 2024 तक आयोजित ताइक्वांडो चैम्पियन ऑफ चैम्पियन प्रतियोगिता के सीनियर और जूनियर वर्ग में मप्र राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने 09 स्वर्ण, 03 रजत और 05 कांस्य सहित 17 पदक अर्जित का प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह जानकारी सोमवार को जनसम्पर्क अधिकारी विकास खराड़कर ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मप्र अकादमी के 12 खिलाड़ियों और जूनियर वर्ग में अकादमी के 05 खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किए हैं। प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का विवरण निम्नानुसार है:-

– सीनियर वर्ग

1. शुभ यादव 54 किग्रा. स्वर्ण

2. अंशु दंडोतिया 58 किग्रा. स्वर्ण

3. अदित्य प्रजापति 63 किग्रा. स्वर्ण

4. अफजल अली 68 किग्रा. स्वर्ण

5. दीपेश पाण्डे 74 किग्रा. स्वर्ण

6. आफताब इकबाल 80 किग्रा. स्वर्ण

7. आकांक्षा पटेल 53 किग्रा. स्वर्ण

8. शिवानी मालवीय 62 किग्रा. स्वर्ण

9. हनी यादव 63 किग्रा. रजत

10. रागिनी मौर्या 49 किग्रा. रजत

11. डोली मालवीय 46 किग्रा कांस्य

12. अंशुल यादव 54 किग्रा. कांस्य

– जूनियर वर्ग

13. हरमन गिल्ल 55 किग्रा. स्वर्ण

14. मानसी कोरी 44 किग्रा. रजत

15. अशुतोष वर्मा 59 किग्रा कांस्य

16. मोहित ठाकुर 63 किग्रा कांस्य

17. सौभाग्य शर्मा 78 किग्रा. कांस्य

उक्त सभी 17 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपने खेल, कौशल और शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी 17 बालक-बालिका खिलाड़ी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जगजीत सिंह मांड और प्रशिक्षक अर्जुन सिंह रावत के मार्गदर्शन में म.प्र. राज्य ताइक्वांडो अकादमी भोपाल में प्रशिक्षणरत हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 से अब तक म.प्र. राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 63 स्वर्ण 45 रजत 64 कांस्य सहित कुल 172 तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 05 स्वर्ण 07 रजत 12 कांस्य सहित कुल 25 पदक अर्जित किये हैं।