हथेलियों पर मेहन्दी से अंकित किए अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरक संदेश

बाँसवाड़ा, 22 अप्रैल (हि.स.)। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरुक करने में बांसवाड़ा की आधी दुनिया भी पीछे नहीं है। गायत्री मण्डल की महिला शाखा ‘पीताम्बरा शक्ति’ की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत महिलाओं के समूहों द्वारा मतदाताओं में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर लोकचेतना गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

इसी के अन्तर्गत ‘पीताम्बरा शक्ति’ समूह की महिलाओं ने श्री पीताम्बरा आश्रम में रविवार रात मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से मेहन्दी से अपनी हथेलियों पर मतदाता जागरुकता से जुड़े विभिन्न संदेश मेहन्दी से लिखवाकर इनका सामूहिक प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही मतदाता जागरुकता संदेश गुंजाकर चेतनापरक मनोहारी अभिनय प्रस्तुत किया गया। सभी ने अनिवार्य मतदान करने तथा इसके लिए व्यापक चेतना जगाने का संकल्प लिया। मेहन्दी रचन कवयित्री प्राची पाठक द्वारा किया गया।

इस दौरान महिलाओं की चेतना बैठक हुई, जिसमें निर्णय किया गया कि ये महिलाएं मतदान दिवस आगामी 26 अप्रेल तक अपने सम्पर्कित परिवारों से सम्पर्क कर मोबाइल पर तथा घर-आँगन पहुंचकर अनिवार्य मतदान की अपील करेंगी और मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान के लिए मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में सहभागिता निभाएंगी।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की उप निदेशक कल्पना डिण्डोर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रीति गुप्ता, सरोज जोशी, प्रेरणा उपाध्याय, पुष्पा व्यास, नीना पुरोहित, मीनाक्षी गर्ग, कुमुदिनी त्रिवेदी, मंजू शुक्ला, किरण शुक्ला, नीना गुप्ता, वनिता पाठक, रचना व्यास, योगिता आचार्य आदि ने हिस्सा लिया और मतदाता जागरुकता का संदेश संवहित किया।

इस अवसर पर गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोहर जोशी एवं अनिमेष पुरोहित, सचिव विनोद शुक्ल, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट, कार्यकारिणी सदस्य अरुण व्यास, पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक पं. मधुसूदन व्यास, एड्वोकेट यशपाल गुप्ता एवं राजेन्द्र शुक्ला, साहित्य परिषद के संयोजक भंवर गर्ग ‘मधुकर’, कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट सहित मण्डल के अन्य पदाधिकारियों एवं श्री पीताम्बरा आश्रम के साधक-साधिकाओं ने भी अनिवार्य मतदान की शपथ ली।