चंद्र गोचर 2025: बुध की राशि में चंद्रमा, इस राशि वालों का खजाना धन से भर जाएगा

3cv3qkgbkg8u31ec92tmlrts8uaa9j3t9qpjml29

ज्योतिष में चंद्रदेव को विशेष स्थान दिया गया है, क्योंकि वे मात्र ढाई दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी चंद्रमा अपनी चाल बदलता है, तो इसका असर 12 राशियों के मनोबल, मन, मानसिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य, वित्तीय स्थिति और रिश्तों पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार 15 फरवरी 2025 यानि आज प्रातः 5 बजकर 44 मिनट पर चंद्रदेव अपनी राशि बदल चुके हैं। इस बार वह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध को कन्या राशि का स्वामी, ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। आइए जानें इस बार चंद्रमा के राशि परिवर्तन से किन तीन राशियों के सभी दुख-दर्द खत्म हो सकते हैं।

 

चंद्रमा की कृपा से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत!

कन्या

आज चन्द्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहा है। इसलिए इस गोचर से सबसे अधिक लाभ कन्या राशि वालों को होगा। व्यापारियों को नए सौदों से लाभ होगा। जैसे-जैसे ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी, दुकानदारों का मुनाफा भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कुंडली में चंद्रमा की मजबूत स्थिति के कारण प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दूरियां कम होंगी। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। कारोबारियों को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे वे समय से पहले उधार लिया हुआ पैसा चुकाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की कुंडली में पदोन्नति की संभावना है। आने वाला समय विवाहित लोगों के हित में रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा तनाव समाप्त होगा। फरवरी के अंत तक 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर

कारोबारियों को अचानक कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे उनके काम का विस्तार होगा। जो लोग काम कर रहे हैं, अगले महीने उनके वेतन में वृद्धि हो सकती है। दुकानदारों के काम का विस्तार होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। चंद्र देव की कृपा से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।