मोदी ने महिलाओं को केंद्रित रखते हुए विकास योजनाएं लागू कराई- रक्षा भंडारी

भीलवाड़ा, 16 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा कि प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी की मौजूदगी में हुआ। इस अवसर पर रक्षा भंडारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केंद्रित करते हुए सभी विकास योजनाएं बनाई गई है। जिससे 70 प्रतिशत योजनाओं का लाभ महिलाओ ने उठाया है पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपके एक वोट के कारण हो रहा है। आपके वोट की ताकत से देश को मजबूत सरकार दी और सरकार देश हित में मजबूत कदम उठा रही हैं ।

भंडारी ने कहा कि देश की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भजनलाल सरकार महिलाओं के आर्थिक शैक्षिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है उन्होंने महिला मोर्चा के विविध छोटे-छोटे कार्यक्रमों के द्वारा आम जनता से जुड़ने को कहा, सभी महिलाएं एकजुट होकर अपने को भीलवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल मानकर भाजपा को वोट दिलाए।

संभाग प्रभारी पिंकी मंडावत में तीन तलाक तथा महिलाओं की आत्म सम्मान के लिए शौचालय निर्माण, धुएं से मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना जैसी अनेक महिला कल्याणकारी महिलाओ के हित निर्णय लिए हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने 50 प्रतिशत आबादी नारी शक्ति वंदन कानून संसद के उद्घाटन के समय नारी को शक्ति मानते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा व लोकसभा में दिया है। मुस्लिम वर्ग की महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून लागू कराया है। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि ज्यादा से ज्यादा मतदान भाजपा के पक्ष में कराये।

लोकसभा सहप्रभारी गजपाल सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा राजस्थान का सबसे सशक्त मोर्चा है। उन्होंने कहा कि पद के पीछे भागेंगे तो पद दुर जाएगा और काम के पीछे भागेंगे तो पद आपके पास आएगा लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मतदान है एवं लोकतंत्र की जननी बुथ होता है। महिलाए अपनी पूरी ताकत से 80 प्रतिशत से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान कराये।