महादेव को नमन करने से बनते हैं बिगड़े काम: विधायक

पलामू, 8 मार्च (हि.स.)। जिले के सतबरवा प्रखंड के तीन जगह पर मेला और दुगोला का उद्घाटन महाशिवरात्रि के दिन शुक्रवार को पांकी विधानसभा के विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने अपने सहयोगी भाजपा नेता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाल सूरज तथा सतबरवा जिला पार्षद सुधा कुमारी, मुखिया कलावती देवी, रिंकी देवी तथा लेस्लीगंज प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया।

विधायक डॉ. मेहता ने कहा कि देवों के देव महादेव को नमन करने से बिगड़े काम बन जाते हैं। आज भारत समेत पूरी दुनिया में सनातन धर्म के लोग भगवान शंकर की आराधना श्रद्धा व भक्ति के साथ कर रहे हैं, ताकि उन्हें इच्छा अनुसार मनोकामना पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म और कर्म के प्रति सजग रहने की जरूरत है। भाजपा नेता लाल सूरज ने कहा कि चतरा लोकसभा सीट से स्थानीय प्रत्याशी होने चाहिए, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। इस दौरान बिहार के भोजपुरी व्यास मनीष हलचल तथा संदीप लाल सागर द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

वहीं डॉ मेहता ने लोहरा पोखरी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर तथा घुटुआ पंचायत के पिंडरा गांव में आयोजित मेला सह दुगोला कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया।

मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजकुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चेरो, डाल्टनगंज के विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, महेश यादव, अजय उरांव, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव सिंह एवं कुलेश्वर सिंह, संरक्षक सह भाजपा नेता अवधेश सिंह चेरो, श्रवन सिंह, चतुर्गुण राम, श्याम बिहारी प्रसाद, लाल बिहारी प्रसाद, जपन सिंह, दीपक चंद्रवंशी, बीपीआरओ सुरेश ठाकुर, मेला संचालक सुरेश सिंह, वकील सिंह ,लाल बिहारी प्रसाद, सुरेश ठाकुर मौजूद थे।

इससे पूर्व चतरा लोकसभा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह मेला सह दुगोला कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का उत्साह बढ़ाया और समिति सदस्यों को आर्थिक मदद की। विधायक ने चमरूआ पहाड़ पर मंदिर निर्माण के लिए समिति को 51 हजार रुपए आर्थिक मदद देने की घोषणा की।