विधायक आक्या का बयान, कार्यकर्ता चाहेंगे तो लडूंगा लोकसभा चुनाव

चित्तौड़गढ़, 13 मार्च (हि.स.)। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का बड़ा बयान सामने आया है। विधायक आक्या ने कहा कि कार्यकर्ता चाहेंगे तो वे लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। आक्या ने गत विधानसभा में चित्तौड़गढ़ से भाजपा से टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मीडिया से कहा कि वे निर्दलीय विधायक है। आगे भी जो सभी मेरे कार्यकर्ता हैं उनके साथ बैठ कर बात करेंगे कि क्या करना है, कैसे करना है। किसको समर्थन देना है। इसके बारे में बैठ कर चर्चा करेंगे। निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर आक्या ने कहा कि अगर कार्यकर्ता कहेंगे, कार्यकर्ता नहीं मांगेंगे तो चुनाव लडना पड़ेगा तो 100 प्रतिशत चुनाव लडूंगा। इसमें कोई दोहराए नहीं है। परिस्थिति देख चुनाव पड़ने की कोशिश करेंगे और चुनाव भी लड़ेंगे। गौरतलब है कि गत विधानसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ से लगातार दो बार के विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का भाजपा ने टिकट काट दिया था और नरपतसिंह राजवी को टिकट दिया था।टिकट कटने के बाद विधायक आक्या ने निर्दलीय चुनाव लड़े और तीसरी बार विधायक चुने गए। चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से अदावत के कारण टिकट काटने की बात कही थी। वहीं भाजपा ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी में विश्वास जताते हुए पुनः टिकट दिया हैं। वहीं कांग्रेस ने पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद उदयलाल आंजना को प्रत्याशी बनाया है।