मंत्री रेणु देवी ने शोकाकुल दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से की भेंट

अररिया 08 जुलाई(हि.स.)। बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी सोमवार को अररिया पहुंची।जहां भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके प्रदान कर उनका स्वागत किया।मंत्री रेणु देवी दिवंगत भाजपा नेता राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और घटना को लेकर जानकारी ली।उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधवाते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

मंत्री रेणु देवी ने बताया कि राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा से उनका व्यक्तिगत संबंध था और संदिग्ध हालत में बंद मकान के सीढ़ी के पास मिले शव कई शंकाओं को जन्म देती है।उन्होंने घटना की बारीकी से जांच कर दोषी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।मंत्री रेणु देवी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,विजय यादव, पिन्टू कुमार, ललन कुमार,रौशन कुमार एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।