Meta Internal Warning : हम एक बुरा काम करने जा रहे हैं मैसेंजर एन्क्रिप्शन पर मेटा अधिकारी की चेतावनी आई सामने

Post

News India Live, Digital Desk : मेटा  के लिए एक नई कानूनी मुसीबत खड़ी हो गई है। अमेरिका के न्यू मैक्सिको में चल रहे एक अदालती मामले के दौरान सार्वजनिक हुए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि मेटा के शीर्ष अधिकारियों ने खुद फेसबुक मैसेंजर (Facebook Messenger) को एन्क्रिप्ट करने के फैसले को 'गैर-जिम्मेदाराना' और 'खतरनाक' बताया था। आंतरिक चैट्स में अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि प्राइवेसी के नाम पर उठाया गया यह कदम बच्चों की सुरक्षा और आतंकवाद रोकने की कंपनी की क्षमता को खत्म कर देगा।

"This is so irresponsible": मोनिका बिकर्ट की तीखी टिप्पणी

कोर्ट फाइलिंग के अनुसार, मार्च 2019 में जब मार्क जुकरबर्ग एन्क्रिप्शन के फैसले की घोषणा करने वाले थे, तब मेटा की हेड ऑफ कंटेंट पॉलिसी मोनिका बिकर्ट (Monika Bickert) ने सहकर्मियों के साथ अपनी चिंता साझा की थी।

कड़ी चेतावनी: बिकर्ट ने लिखा था, "हम एक कंपनी के रूप में एक बुरा काम करने जा रहे हैं। यह बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना है।"

सुरक्षा पर खतरा: उन्होंने आगे कहा कि कंपनी सुरक्षा के बारे में "सफेद झूठ" (Gross Misstatements) बोल रही है, क्योंकि एन्क्रिप्शन के बाद मेटा खुद अपने सिस्टम से आपत्तिजनक मैसेज को नहीं पहचान पाएगी।

एन्क्रिप्शन के बाद DETECTION में 65% की गिरावट का अनुमान

अदालती दस्तावेजों में मेटा की अपनी सेफ्टी टीम की एक आंतरिक रिपोर्ट का भी जिक्र है, जो चौंकाने वाले आंकड़े पेश करती है:

बच्चों का शोषण: टीम ने अनुमान लगाया था कि यदि मैसेंजर को एन्क्रिप्ट कर दिया गया, तो बाल शोषण (Child Exploitation) से जुड़ी रिपोर्टिंग 1.84 करोड़ से गिरकर मात्र 64 लाख रह जाएगी यानी सीधा 65% का नुकसान।

अनदेखे अपराध: कंपनी ने माना था कि एन्क्रिप्शन की वजह से वे पुलिस को आतंकवाद के 152 मामलों और स्कूलों में होने वाली गोलीबारी (School Shootings) की 9 धमकियों के बारे में अलर्ट नहीं कर पाएंगे।

मेटा की सफाई: "हमने नए सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं"

इस खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन (Andy Stone) ने कहा कि 2019 में उठाई गई इन चिंताओं की वजह से ही कंपनी ने एन्क्रिप्शन रोलआउट करने में देरी की।

स्टोन के मुताबिक, मेटा ने 2023 में मैसेंजर एन्क्रिप्शन लागू करने से पहले कई नए सुरक्षा फीचर्स विकसित किए, जैसे अनजान वयस्कों को नाबालिगों को मैसेज करने से रोकना और संदिग्ध अकाउंट्स पर नज़र रखना।

कोर्ट केस का संदर्भ

यह मामला न्यू मैक्सिको के अटॉर्नी जनरल द्वारा मेटा के खिलाफ दायर मुकदमे का हिस्सा है। आरोप है कि मेटा ने अपने प्लेटफॉर्म को बच्चों के लिए सुरक्षित बताया, जबकि वह जानते थे कि उनके फैसले सुरक्षा जांच (Moderation) को कमजोर कर रहे हैं।