इस गर्मी के मौसम में बनाएं स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, पसंद आएगा स्वाद

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम का स्वाद हर किसी को पसंद होता है. बाजार में कई तरह की आइसक्रीम उपलब्ध हैं. आप घर पर ही आइसक्रीम बना सकते हैं. आज हम आपको घर पर आसानी से स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं.

इस आइसक्रीम का स्वाद आपका दिल जीत लेगा. इस गर्मी के मौसम में आप ये आइसक्रीम जरूर बनाएं. आसानी से बनने वाली इस आइसक्रीम को बनाने में कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. ये चीजें आइसक्रीम का स्वाद बढ़ा देती हैं.

आवश्यक सामग्री: 

  • ताज़ा क्रीम – डेढ़ कप
  • ठंडा दूध – दो कप
  • कटी हुई स्ट्रॉबेरी – दो कप
  • चीनी पाउडर – एक कप
  • नींबू का रस – एक चम्मच

 

आप इस विधि से आसानी से स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बना सकते हैं:

आपको स्ट्रॉबेरी को एक बर्तन में रखना है और इसमें चीनी का पाउडर मिलाना है. 

अब आपको इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रीजर में कम से कम पांच घंटे के लिए रखना है. 

– अब मिक्सर की मदद से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. 

– अब इस पिसे हुए पेस्ट को एक बर्तन में डालें और बाकी सभी सामग्री के साथ पीस लें.

इसके बाद इसे दोबारा किसी एयरटाइट कंटेनर में ढककर फ्रीजर में कम से कम 5-6 घंटे के लिए रख दें।

जमने के बाद इसे फ्रीजर से निकाल लें. 

– अब इसे टूटी-फ्रूटी से सजाएं और इसका मजा लें. 

इसका स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा. आपको इसे बार-बार चखने का मन करेगा.