इस गर्मी के मौसम में बनाएं स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम, स्वाद आपको पसंद आएगा

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम का स्वाद लेना हर किसी को पसंद होता है। बाजार में कई तरह की आइसक्रीम मिलती है। आप घर पर ही आइसक्रीम बना सकते हैं। आज हम आपको घर पर आसानी से स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

इस आइसक्रीम का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। इस गर्मी के मौसम में आपको यह आइसक्रीम जरूर बनानी चाहिए। आसानी से बनने वाली इस आइसक्रीम को बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ये चीजें आइसक्रीम के स्वाद को और बढ़ा देती हैं।

आवश्यक सामग्री: 

  • ताजा क्रीम – डेढ़ कप
  • ठंडा दूध – दो कप
  • कटी हुई स्ट्रॉबेरी – दो कप
  • चीनी पाउडर – एक कप
  • नींबू का रस – एक चम्मच

आप इस विधि से आसानी से स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम बना सकते हैं:

आपको एक बर्तन में स्ट्रॉबेरी डालनी है और उसमें चीनी पाउडर मिलाना है। 

अब आपको इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रीजर में कम से कम पांच घंटे के लिए रखना है। 

अब मिक्सर की सहायता से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। 

अब इस पिसे हुए पेस्ट को एक बर्तन में डालें और बाकी सभी सामग्री के साथ पीस लें।

इसके बाद इसे फिर से एयरटाइट कंटेनर में ढककर फ्रीजर में कम से कम 5-6 घंटे के लिए रख दें।

जमने के बाद इसे फ्रीजर से बाहर निकाल लें। 

अब इसे टूटी-फ्रूटी से सजाएं और इसका आनंद लें। 

इसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। आप इसे बार-बार चखना चाहेंगे।