नारियल के दूध से बनाएं फेस मास्क, चमक उठेगा चेहरा

नारियल का दूध हमारी सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नारियल के दूध का सेवन करने से कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी नारियल का दूध बहुत उपयोगी होता है।

आप इसे फेस मास्क के तौर पर इस्तेमाल करके अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको इस मास्क को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप धनिया पत्ती और नारियल के दूध से फेस मास्क बना सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में धनिया पत्ती के पेस्ट में थोड़ा सा नारियल का दूध और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।

अब इसे अपने चेहरे पर 20-25 मिनट तक लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर गजब का निखार आएगा। आपको आज से ही इस घरेलू नुस्खे को अपनाना चाहिए।