Mahashivratri Outfits 2024: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पूजा में पहनें ये आउटफिट

शिवरात्रि के लिए आउटफिट आइडिया: शिवरात्रि के दिन हर घर और मंदिर में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से भगवान अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप भी इस शिवरात्रि पर भगवान शिव को अपनी भक्ति से प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर भगवान की पूजा करते समय कपड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि पूजा के दौरान कपड़ों का विशेष महत्व होता है। इसलिए पूजा के लिए कपड़ों का चयन करते समय रंग और प्रकार पर विशेष ध्यान दें।

कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

भगवान शिव की पूजा करते समय आप कई तरह के कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन अगर आप हरा रंग पहनते हैं तो भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होंगे क्योंकि हरा रंग भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इस मौके पर आप हरे रंग के कपड़ों के अलावा लाल, सफेद, पीले, केसरिया रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। ये सभी रंग शुभ माने जाते हैं।

इन रंगों से बचें

-महाशिवरात्रि के दिन पूजा के दौरान भूलकर भी काले कपड़े न पहनें। भगवान शिव को काला रंग पसंद नहीं है. इसलिए इस रंग को पहनने से बचें।

पूजा के लिए पहनें ऐसे कपड़े

नहाने के बाद साफ और सूती कपड़े ही पहनें। पूजा के नियमों के अनुसार पूजा के दौरान हमेशा सूती कपड़े पहनने चाहिए। पुरुषों को धोती पहननी चाहिए और महिलाओं को साड़ी, सलवार सूट या घाघरा-चोली जैसी पारंपरिक पोशाक पहननी चाहिए। पूजा के दौरान महिलाओं को अपना सिर ढकना चाहिए।

चमड़े की वस्तुओं से बचें

भगवान शिव की पूजा में चमड़े से बनी हर चीज वर्जित मानी जाती है। इस अवसर पर आप जितने सादे और पारंपरिक कपड़े पहनेंगे, भगवान उतने ही अधिक प्रसन्न होंगे। साफ धोती या पायजामा पहनें।