हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन भगवान महादेव की पूजा करने और व्रत रखने की परंपरा है। महाशिवरात्रि का त्यौहार कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है। इस दिन एक बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा…
महाशिवरात्रि पर दुर्लभ योग
इस वर्ष महाशिवरात्रि पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति बिल्कुल अलग रहेगी। धन देने वाला शुक्र मीन राशि में रहेगा, जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है। शुक्र मीन राशि में राहु के साथ युति में है। सूर्य और शनि कुंभ राशि में युति कर रहे हैं। पिता-पुत्र के मिलन से कई राशियों को लाभ होगा। इसके अलावा बुध कुंभ राशि में है, जिससे तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है, सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है और शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने से शश राजयोग बन रहा है। ऐसा संयोग 1873 में हुआ था और लगभग 149 वर्ष बाद 2025 में पुनः घटित होने जा रहा है। इसके अलावा इस दिन शिव के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।