महासमुंद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने की सहयोग की अपील

धमतरी, 12 मार्च (हि.स.)।महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू मंगलवार 12 मार्च को राजीव भवन धमतरी पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत बाद कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनकर मतदाता के पास जाना हैं। केन्द्र सरकार जिस तरह लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है, उससे देश में आपसी मनमुटाव बढ़ रहा है। कांग्रेस हर वर्ग के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। गरीब और सभी वर्ग के लिए कांग्रेस ने पूरे देश में कार्य किया है।

जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओमकार साहू, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, लेखराम साहू, महापौर विजय देवांगन, विपीन साहू, मोहन लालवानी, प्रभातराव मेघावाले, आनंद पवार, राजकुमारी दीवान, नीशु चंद्राकर आदि ने संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को बहुमत से जिताने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोपाल शर्मा, मदनमोहन खंडेलवाल, अरविंद दोशी, सलीम रोकड़िया, हरमिंदर छाबड़ा, तारिणी चंद्राकर, डा विजय प्रकाश जैन, मनोज साहू, दयाराम साहू, सूर्यप्रभा चेटियार, चमन साहू, ममता शर्मा, वीणा देवांगन, ब्रजेश जगताप, विक्रांत शर्मा, ताजेश ठाकुर, दीपक सोनकर, देवेन्द्र जैन, घनश्याम साहू, गुंजा साहू, संजय प्रकाश चौधरी, अंबिका सिन्हा आदि मौजूद थे।