महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, फड़णवीस ने की घोषणा

लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे कल्याण सीट से चुनाव लड़ेंगे. यह जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के बेटे और दो बार के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे आगामी लोकसभा चुनाव में कल्याण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि डाॅ. श्रीकांत शिंदे कल्याण से महायुति के उम्मीदवार होंगे।

फड़णवीस ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब महायुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे का मुकाबला उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की वैशाली हरकर-राणे से होगा। वह कल्याण डोंबिवली नगर निगम से जुड़ी हैं, अतीत में वह कुछ समय के लिए राज ठाकरे के नेतृत्व वाली एमएनएस से जुड़ी थीं।