Lucky Moles on Body: कौन से तिल देते हैं धन और भाग्य का संकेत?

 

3732185 151656 2025 03 05t092709

Lucky Moles on Body: समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर के अंगों की बनावट, उन पर बने निशान, चिह्न या तिल व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, आर्थिक स्थिति और भविष्य के बारे में कई संकेत देते हैं। कुछ तिल विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं, जो जातक के अमीर बनने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का संकेत देते हैं। आइए जानते हैं शरीर के किन स्थानों पर तिल होना सौभाग्यशाली माना जाता है।

भाग्यशाली स्थानों पर तिल और उनके प्रभाव

1. माथे के दाहिने ओर तिल

यदि किसी व्यक्ति के माथे के दाहिनी ओर तिल होता है, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे लोग बेहद बुद्धिमान और धन कमाने में निपुण होते हैं। उन्हें जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होती, बल्कि वे भरपूर कमाते और उदारतापूर्वक खर्च भी करते हैं।

2. नाभि के पास तिल

यदि किसी व्यक्ति के नाभि के ऊपर, पास या आसपास तिल हो, तो यह उसके अत्यधिक भाग्यशाली होने का संकेत देता है। ऐसे लोग कम उम्र में ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं और दौलत-शोहरत से भरपूर जीवन जीते हैं। चाहे उनका जन्म किसी सामान्य परिवार में हुआ हो, लेकिन वे शानदार जीवन जीने में सक्षम होते हैं।

3. सीने के बीचों-बीच तिल

यदि किसी व्यक्ति के सीने के मध्य तिल हो, तो वह अत्यधिक भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। इन्हें जीवन में एक के बाद एक सफलता मिलती है और वे उच्च पदों पर आसीन होते हैं। धन और ऐश्वर्य भी इनके जीवन में बना रहता है।

4. नाक पर तिल

नाक पर तिल होना व्यक्ति को गुस्सैल बना सकता है, लेकिन इसके साथ ही यह तिल उसे प्रसिद्धि भी दिलाता है। ऐसे लोग कम समय में ही प्रसिद्ध हो जाते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।

5. होंठ पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल होता है, तो वह ज्ञानी और पढ़ाकू माना जाता है। ऐसे लोग अपनी बुद्धिमत्ता और ज्ञान के बल पर समाज में विशेष पहचान बनाते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।