भाग्यशाली तिल: शरीर के इन हिस्सों पर हैं तिल तो समझ लें कि आप बहुत भाग्यशाली

Lucky Moles: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें पूरे शरीर का विश्लेषण किया गया है, जिससे व्यक्ति के बारे में कई बातें पता लगाई जा सकती हैं। शरीर में कई जगहों पर तिल होते हैं। समुद्रशास्त्र में माना जाता है कि हर तिल का एक विशेष अर्थ होता है। जहां कुछ तिलों को शुभ माना जाता है वहीं शरीर पर कुछ तिलों का संबंध अशुभ फलों से भी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के किस अंग पर तिल होना व्यक्ति के लिए भाग्यशाली होता है।

माथे पर तिल

यदि किसी व्यक्ति के माथे पर तिल है तो यह एक अच्छा शगुन माना जाता है। क्योंकि समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में धन से जुड़ी कोई भी परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की नाभि पर या उसके आसपास तिल है तो यह भी एक शुभ संकेत है। इन लोगों को कभी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता है।

गाल पर तिल

समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल हो तो यह बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा व्यक्ति सदैव सुखी जीवन व्यतीत करता है। हालाँकि बाएं गाल पर तिल होना अच्छा संकेत नहीं है। समुद्र शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति अधिक खर्चीला होता है।

 

छाती पर तिल

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की छाती के मध्य में तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में बहुत सम्मान मिलता है। अगर किसी व्यक्ति के गर्दन के पास तिल हो तो यह भी एक अच्छा शगुन माना जाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में खूब पैसा भी कमाता है।

नाक पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र में माना जाता है कि जिस व्यक्ति की नाक के दाहिनी ओर तिल होता है उसे जीवन में हमेशा आर्थिक लाभ होता है। इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की हथेली पर तिल है तो यह उसके जीवन में खुशियां लाता है।