LPG Gas E-Kyc: 1 जून से नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर! फटाफट करा लें e-KYC, सिर्फ इन 2 डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

एलपीजी गैस कनेक्शन ई-केवाईसी इंडेन गैस उपभोक्ताओं को 31 मई तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करवाने वालों को एक जून से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। इससे उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ जाएगी। जिले में इस योजना से करीब 50 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं।

इसको लेकर इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने सभी इंडेन गैस एजेंसी धारकों को चेतावनी जारी की है। मां दुर्गा इंडेन गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है।

उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराया है, उन्हें एक जून से गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है। ई-केवाईसी से कनेक्शन धारकों का पता चल जाएगा।

इंडियन ऑयल के कुछ प्रमुख निर्णय

उपभोक्ताओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल की ओर से कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिसमें ई-केवाईसी के अलावा सेफ्टी चेक और डीएसी डिलीवरी भी शामिल है। हर उपभोक्ता को सेफ्टी चेक करवाना अनिवार्य है। इसके लिए इंडियन ऑयल की ओर से निरीक्षण कर्मियों की तैनाती की गई है। जो हर इंडेन गैस उपभोक्ता के घर जाकर मुफ्त निरीक्षण करेंगे। पहले इसके लिए शुल्क देना पड़ता था।

निशुल्क निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। चूल्हा गैस सिलेंडर के ऊपर होना चाहिए। इससे आग लगने का खतरा नहीं रहता। खाना गैस सिलेंडर पर खड़ा करके ही पकाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अगर कोई उपकरण खराब पाया जाता है तो उसे बदलने के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित कीमत चुकानी होगी।

साढ़े चार साल बाद गैस पाइप बदलना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर गैस लीक होने और आग लगने का खतरा रहता है। डीएसी डिलीवरी से गैस बुकिंग आसान होगी।