Lighting Lamp: शाम के समय तेल में ये खास चीज मिलाकर दीपक जलाएं, घर में समृद्धि के साथ बरकत आएगी

दीपक जलाना: हिंदू धर्म में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने से उस स्थान पर देवताओं की उपस्थिति हो जाती है और दैवीय ऊर्जा का प्रवाह उस स्थान पर होने लगता है। इसी कारण से शास्त्रों में सुबह-शाम दीपक जलाना शुभ माना गया है।

वहीं ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि शाम के समय जलाया गया दीपक अधिक प्रभावशाली होता है। अगर शाम के समय दीपक में तेल के साथ कुछ चीजें मिलाकर जलाया जाए तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में ज्योतिषी राधाकांत वत्स से जानकारी लें।

शाम के समय तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाएं
। ऐसे में शाम के समय तिल के तेल का दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। पितरों का आशीर्वाद मिलता है और शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है।

शाम के समय कपूर को तेल में मिलाकर दीपक जलाएं।
कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से है। ऐसे में शाम के समय तेल में कपूर मिलाकर जलाने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से सौभाग्य, सौंदर्य और समृद्धि प्राप्त होती है।

लौंग को तेल में मिलाकर शाम के समय दीपक जलाएं।
लौंग का संबंध राहु और केतु से माना जाता है। यदि प्रतिदिन शाम को तेल में लौंग डालकर दीपक जलाया जाए तो राहु का अशुभ प्रभाव कम होता है और कुंडली में राहु-केतु की शुभता बढ़ती है।

शाम के समय पान के पत्तों को तेल में मिलाकर दीपक जलाएं।
पान के पत्तों का संबंध देवी लक्ष्मी और कुबेर से माना जाता है। ऐसे में अगर शाम के समय तेल में पान के पत्ते का पाउडर मिलाकर दीपक जलाया जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ होता है।