लाल किशोर नाथ शाहदेव और संजय पांडेय को कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेवारी

Cb3bbe269593e61b23333f8895e9c4cb

रांची, 05 अक्टूबर( हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग का विस्तार किया है। इस संबंध में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने लाल किशोर नाथ शाहदेव और संजय पांडेय को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी है।

पार्टी के नीति, सिद्धांतों, कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष रखने के लिए मीडिया कमिटी में विस्तार किया गया है। मुंजनी ने आशा व्यक्त की है कि दोनों नेता संगठन के हित में नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।