जानिए भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा कंडोम का इस्तेमाल? राज्य का नाम सुनकर आप हैरान रह जायेंगे

F5777f0c79f75042b8d7753b5132b61d

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जब भी कोई रिपोर्ट जारी करता है तो उसमें बताया जाता है कि भारत में बिना कंडोम के सेक्स करने का चलन बढ़ गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि किन राज्यों में कंडोम का इस्तेमाल ज्यादा होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब यौन संबंध के दौरान कंडोम का इस्तेमाल पहले की तुलना में कम हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों को कंडोम के इस्तेमाल के प्रति जागरूक कर रहा है. लेकिन फिर भी इसका इस्तेमाल कम हो रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से राज्य हैं जहां कंडोम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

किन राज्यों में कंडोम का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है?

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य विभाग (2021-22) द्वारा एक सर्वेक्षण आयोजित किया गया था। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि दादरा नगर हवेली भारत में एकमात्र स्थान है जहां लोग कंडोम के महत्व को समझते हैं और भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में यहां अधिक लोग कंडोम खरीदते हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश का नाम आता है. जहां से ज्यादातर लोग कंडोम खरीदते हैं.

दादरा नगर हवेली में कितने कंडोम का उपयोग किया जाता है?

ऐसा अनुमान है कि दरदा नगर हवेली में 10 हजार जोड़ों में से 993 जोड़े संभोग के दौरान कंडोम का उपयोग करते हैं। इसके बाद दूसरे राज्यों का भी सर्वे किया गया, जिसमें हर राज्य के अलग-अलग आयु वर्ग के 10 हजार जोड़ों से बात की गई. दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश का नाम आता है. जहां 10 हजार में से 978 जोड़े कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। जबकि कर्नाटक का स्थान 15वां है. इस राज्य में 10 हजार जोड़ों में से केवल 307 जोड़े ही कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।

6 फीसदी लोग कंडोम के इस्तेमाल के बारे में नहीं जानते

इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 6 फीसदी लोग कंडोम के बारे में नहीं जानते. कंडोम के बारे में सिर्फ 94 फीसदी लोग ही जानते हैं भारत में हर साल औसतन 33.07 करोड़ कंडोम खरीदे जाते हैं. अगर हम भारत के उत्तर प्रदेश राज्य की बात करें तो यहां हर साल 5.3 करोड़ कंडोम की खपत होती है।

यह आंकड़ा अन्य राज्यों की तुलना में काफी ज्यादा है. 2024 के अंत तक यूपी की आबादी 22 करोड़ के पार होने की संभावना है। यहां के स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी अस्पतालों में कंडोम मुफ्त बेचे जाते हैं। लेकिन सर्वे के मुताबिक अब कंडोम का इस्तेमाल कम हो रहा है. जहां पुडुचेरी में 10,000 में से केवल 960 जोड़े, पंजाब में 895, चंडीगढ़ में 822, हरियाणा में 685 जोड़े सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 567, राजस्थान में 514 और गुजरात में 430 लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं।