आज निफ्टी और निफ्टी बैंक पर ट्रेडिंग के लिए CNBC-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की रणनीति:
निफ्टी की रणनीति
वीरेंद्र कुमार के मुताबिक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22,256-22,310 के दायरे में है, जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22,383-22,445/22,510 पर रहेगा। वहीं, नीचे पहला बेस 21,978-22,083 पर और बड़ा बेस 21,833-21,913 के दायरे में होगा।
शुक्रवार को निफ्टी ने 22,411-22,390 का अहम स्तर तोड़ दिया था, जिसके बाद इंडेक्स 100 सप्ताह के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (100 WEMA) पर सपोर्ट मिला। FII की लगातार बिकवाली जारी रही, और IT सेक्टर में दबाव रहा। नैस्डैक की चाल आज निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण रहेगी। जुलाई 2020 के बाद निफ्टी ने क्लोजिंग बेसिस पर 100 WEMA कभी नहीं तोड़ा है। कॉल राइटर्स 22,300-22,400 पर सक्रिय हैं, जबकि पुट राइटर्स 22,000-22,100 पर मजबूत हैं।
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि शॉर्ट ट्रेड लेने के लिए दो स्थितियां हैं:
- पहला, यदि निफ्टी 22,256-22,310 (रेजिस्टेंस-1) की ओर पुलबैक देता है।
- दूसरा, 21,987 के नीचे फिसलने पर 21,833 का लक्ष्य संभव है।
अगर निफ्टी 22,310 के ऊपर टिकता है, तो शॉर्ट कवरिंग के चलते 22,383/22,445/22,510 तक की बढ़त संभव है।
निफ्टी बैंक की रणनीति
निफ्टी बैंक का पहला रेजिस्टेंस 48,930-49,060 के बीच है, और बड़ा रेजिस्टेंस 49,410-49,534/49,645 पर रहेगा। नीचे की तरफ पहला बेस 48,010-48,185 है और बड़ा बेस 47,623-47,827 पर है।
शुक्रवार को निफ्टी बैंक गिरा था, लेकिन निफ्टी के मुकाबले यह बेहतर प्रदर्शन कर रहा था। गिरावट में PSU बैंक प्रमुख थे, SBI महत्वपूर्ण स्तरों से नीचे चला गया। HDFC बैंक अकेला मजबूती दिखा रहा था। कॉल राइटर्स 49,000 पर सक्रिय हैं, जबकि पुट राइटर्स 48,000 पर मजबूत हैं।
वीरेंद्र कुमार का सुझाव है कि:
- शॉर्ट ट्रेड केवल पहले रेजिस्टेंस (48,930-49,060) के आसपास या नीचे ही लें।
- पहला बेस (48,010-48,185) पर पहुंचने पर शॉर्ट पोजीशंस को कवर करें।
- अगर निफ्टी बैंक 49,060 के ऊपर टिकता है, तो 49,410-49,534-49,645 के स्तर तक तेज़ी आ सकती है।
- शॉर्ट करने के लिए 48,010-47,900 के नीचे की स्थिरता भी एक अवसर हो सकता है।