होंडुरास के एक द्वीप पर बना ‘अमरता का इंजेक्शन’, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

Files health virus mpox 1 174184

हाल ही में होंडुरास का एक छोटा सा द्वीप चर्चा में आ गया है। वजह? वहां की एक कंपनी ने ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। कंपनी का कहना है कि उन्होंने एक ऐसी वैक्सीन तैयार कर ली है जो इंसान की उम्र को कम कर सकती है, यानी बढ़ती उम्र को रोक सकती है। इतना ही नहीं, उनका यह भी दावा है कि इस इंजेक्शन की मदद से लोग हमेशा जवान रह सकते हैं और यहां तक कि मौत को भी टाला जा सकता है!

कहां स्थित है यह द्वीप?

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, होंडुरास के मुख्य तट से करीब 40 मील दूर स्थित इस द्वीप का नाम प्रोस्पेरा है। इस द्वीप को अमेरिकी उद्यमी एरिक ब्रेमेन ने बसाया था। प्रोस्पेरा पहले भी कई बार अजीबोगरीब और अनोखे इलाजों के लिए चर्चा में रहा है। हालांकि, इस बार जो दावा किया गया है, वह सबसे चौंकाने वाला है।

दिल्ली के महिपालपुर में ब्रिटिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

किस कंपनी ने बनाई है यह वैक्सीन?

इस ‘अमरता के इंजेक्शन’ को मिनिसर्किल क्लिनिक नामक कंपनी ने तैयार किया है। यह क्लिनिक उम्र को धीमा करने वाली विशेष थेरेपी के लिए जाना जाता है। कंपनी का दावा है कि उनकी इस वैक्सीन से इंसान की जैविक उम्र को धीमा किया जा सकता है और शरीर की प्राकृतिक हीलिंग (स्वस्थ होने) की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

कैसे काम करता है यह इंजेक्शन?

मिनिसर्किल क्लिनिक के अनुसार, इस थेरेपी में डीएनए अणुओं को शरीर में इंजेक्ट किया जाता है, जिससे शरीर खुद को जल्दी और प्रभावी तरीके से ठीक कर सके।

  • यह थेरेपी फॉलिस्टैटिन प्रोटीन को टार्गेट करती है, जिससे मांसपेशियों की वृद्धि और ऊतकों की मरम्मत तेज हो जाती है।
  • वैज्ञानिक रूप से यह दावा किया जा रहा है कि इस वैक्सीन से उम्र बढ़ने की गति को 0.64% तक धीमा किया जा सकता है।
  • इसका मतलब यह है कि 19 महीनों की उम्र का असर 12 महीनों में सीमित किया जा सकता है।

क्या यह दवा सच में प्रभावी है?

हालांकि इस वैक्सीन को अभी तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन या सरकारी एजेंसी से स्वीकृति नहीं मिली है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह दावा वैज्ञानिक रूप से पूरी तरह प्रमाणित नहीं है, और इसे अधिक शोध व परीक्षण की जरूरत है।

बायोहैकर्स और हाई-प्रोफाइल लोगों की रुचि

इसके बावजूद, इस अनोखी वैक्सीन ने हाई-प्रोफाइल लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। बायोहैकर ब्रायन जॉनसन, जो अपनी उम्र घटाने के लिए अनोखे प्रयोग करते हैं, उन्होंने 2024 में इस इंजेक्शन को लगवाने का दावा किया है। उनके अनुसार, इस थेरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या मौत को टाला जा सकता है?

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो अभी तक कोई ऐसी तकनीक या दवा नहीं बनी है जो इंसान को पूरी तरह अमर बना सके। हालांकि, उम्र को धीमा करने और हेल्दी लाइफ को बढ़ाने पर कई वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। प्रोस्पेरा की इस थेरेपी को लेकर अभी कई सवाल बने हुए हैं और जब तक इसे वैज्ञानिक मान्यता नहीं मिलती, इसे पूरी तरह सच मानना मुश्किल है।