बच्चों का आधार कार्ड कब और कितनी बार अपडेट कराना चाहिए? जानिए पूरी जानकारी

Uidai

आधार कार्ड हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। किसी भी दस्तावेज संबंधी कार्य में आधार संख्या महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का आधार कार्ड बन सकता है, लेकिन क्या इसकी कोई वैधता है? बार-बार अफवाहें फैलती रही हैं कि इतने सालों के बाद आपका आधार कार्ड अमान्य हो जाएगा। क्या सचमुच ऐसा होता है? इसका सीधा उत्तर है, नहीं। एकमात्र स्थिति जिसमें आधार अमान्य हो जाता है, वह है जब किसी नाबालिग बच्चे का आधार कार्ड वर्षों से अपडेट नहीं किया गया हो।

बच्चों का आधार कब और कितनी बार अपडेट करना आवश्यक हो जाता है?

छोटे बच्चे का आधार कार्ड दो बार अपडेट कराना जरूरी है। एक बार जब बच्चा 5 वर्ष का हो जाए और दूसरी बार 15 वर्ष की आयु में। इस समय आधार कार्ड धारक व्यक्ति के फिंगरप्रिंट, आईरिस (आंखें) और चेहरे की फोटो अपडेट करना जरूरी हो जाता है। ऐसा न होने पर आधार कार्ड अमान्य हो जाता है।

क्या 10 साल बाद आधार अपडेट करना जरूरी है?

आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई ने साफ कहा है कि अगर 10 साल बाद भी आधार अपडेट नहीं कराया जाता है तो भी वह वैध रहेगा। इसलिए आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करते रहना चाहिए। ताकि भविष्य में आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। आधार कार्ड को किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर अपडेट किया जा सकता है।

बच्चों के लिए नि:शुल्क आधार अपडेट

आपको बता दें कि 5 या 15 साल के बच्चों के लिए आधार कार्ड अपडेट करना अनिवार्य है। इसलिए सरकार ने इसकी प्रक्रिया भी पूरी तरह निशुल्क रखी है। आपको अपने बच्चों का आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए एक भी रुपया नहीं देना होगा। जबकि, कोई भी वयस्क व्यक्ति बहुत मामूली शुल्क देकर अपना आधार कार्ड अपडेट करा सकता है।

आधार कार्ड हमारे लिए क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा निर्धारित एक पहचान प्रमाण है। जिसका उपयोग पहचान पत्र, पता, तथा विभिन्न सरकारी एवं निजी सेवाओं के लिए किया जाता है। बैंकिंग, मोबाइल सिम, सरकारी सब्सिडी, टैक्स भुगतान तथा अन्य कई स्थानों पर भी आधार कार्ड अनिवार्य होना चाहिए।