हॉकी का हब बनेगा खूंटी, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा: कालीचरण मुंडा

खूंटी, 5 जुलाई (हि.स.)। मुरहू प्रखंड की रूमुतकेल पंचायत के सोकोय खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हो गया। समापन समारोह में स्थानीय सांसद कालीचरण मुंडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

सांसद के सोकोय पहुंचते ही उनका पारंपरिक ढ़ंग से स्वागत किया गया। खेल के पूर्व सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल के प्रति उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि खेल हमें जीने के तरीके सिखाता है। इसके नियमों को अपने जीवन मे भी उतारना चाहिए। जिस तरह खिलाड़ी मैदान में अंतिम क्षण तक हार नहीं मानते, जीतने के लिए संघर्ष करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने जीवन में भी जीत के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता की भावन जागृत होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे भी खेल संसाधनों की कमी के बावजूद खिलाड़ी जिस तरह खेल दिखाते है काबिले तारीफ है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य के लिए तन और मन को सौंदर्यता का बोध कराने की एक मजबूत कड़ी हैं। खेल को खेल भावना और अनुशासित होकर खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल को हमेशा अनुशासन में रहकर खेलंे। खेल में जीत या हार महत्वपूर्ण नही होता, खेल को खेल के भावना से खेलना महत्वपूर्ण होता है। सांसद ने कहा कि खूंटी के खिलाड़ियों में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है। युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए में हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, खेल को बढ़ावा देने के लिये सांसद निधि से कार्य करूंगा और खिलाड़ियों को मजबूत करूंगा। खूंटी को खेल का हब बनाने का पुरजोर प्रयास करूंगा।

खेल समाप्ति के पश्चात विजेता टीम को सांसद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पीटर मुंडू, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव मो नईमुद्दीन खान, जोन हेरेंज, कांग्रेस के मुरहू प्रखंड अध्यक्ष

ग्रामीण वेषभूषा में पहुंचे सांसद

सोकोय गांव में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में सांसद गंवई अंदाज में पहुंचे। माथे पर सफेद पगड़ी, पैरों में हवाई चप्पल, टी-शर्ट और साधरण पैंट पहनकर सांसद कालीचरण मुंडा ग्रामीणों के बीच नजर आए।