पैसे तैयार रखिए! आ रही है मारुति की धांसू SUV, ग्रैंड विटारा से भी सस्ती होगी!

Post

मारुति सुजुकी एक और एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक इस एसयूवी के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कहा जा रहा है कि इसे 'मारुति एस्कुडो' नाम से लॉन्च किया जाएगा। मारुति सुजुकी इस नई मिड-साइज़ एसयूवी को अपनी एरिना डीलरशिप के ज़रिए बेचेगी। इस एसयूवी को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है।

टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें बूमरैंग स्टाइल के 3D एलईडी टेललैंप्स मिल सकते हैं। यह एक 5-सीटर एसयूवी होगी और बाज़ार में मौजूदा ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा को टक्कर देगी, यानी यह आकार में मारुति ब्रेज़ा से बड़ी हो सकती है। इसमें एक बड़ा टेलगेट भी होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप के साथ-साथ शार्क फिन एंटीना भी मिलेगा।

मारुति सुजुकी एस्कुडो में वही पावरट्रेन विकल्प देगी जो आपको मौजूदा ग्रैंड विटारा में मिलते हैं। इस एसयूवी में माइल्ड हाइब्रिड तकनीक वाला 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक वाला टोयोटा का 1.5-लीटर TNGA पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। खबर यह भी है कि कंपनी इस एसयूवी को CNG पावरट्रेन के साथ भी पेश कर सकती है।

मारुति एस्कुडो में एक विशाल केबिन और उन्नत सुविधाओं से लैस इंटीरियर होने की उम्मीद है। खबर यह भी है कि इसकी कुल लंबाई मौजूदा ग्रैंड विटारा से थोड़ी ज़्यादा हो सकती है। आपको बता दें कि ग्रैंड विटारा की लंबाई 4,345 मिमी है, इसलिए इस एसयूवी में ज़्यादा जगह और बूट स्पेस होने की उम्मीद है। ग्रैंड विटारा में 373 लीटर का बूट स्पेस है।

इसे कब लॉन्च किया जाएगा और इसका निर्माण कहां किया जाएगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी इस नई एसयूवी का निर्माण हरियाणा के खरखौदा स्थित अपने प्लांट में करेगी। उम्मीद है कि भविष्य में टोयोटा भी इस एसयूवी पर आधारित अपना नया मॉडल लॉन्च करेगी। जानकारी के मुताबिक, यह नई एसयूवी 3 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी।

कीमत क्या होगी?

मारुति सुजुकी हाई-वॉल्यूम मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट को टारगेट कर रही है। बाज़ार में इसका मुकाबला मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से होगा। हालाँकि, लॉन्च से पहले इसकी कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस एसयूवी को 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

--Advertisement--