इस तस्वीर में दिख रहे अभिनेता को आपने टीवी की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाते हुए देखा होगा। लेकिन जब वे बड़े पर्दे की ओर मुड़े तो अपना आकर्षण बरकरार नहीं रख सके। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं। जिन्होंने टीवी की दुनिया को छोड़कर बड़े पर्दे पर काम किया। उनमें से कुछ असफल रहीं और कुछ सफल रहीं। लेकिन आज हम जिस बारे में बात कर रहे हैं. वह अभिनेता अभी तक अपने दम पर एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दे पाया है।
एक टॉप एक्ट्रेस के पति और 200 करोड़ के मालिक
करण सिंह ग्रोवर ने एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी, उनकी शादी दो बार टूटी और आज ये एक्टर एक टॉप एक्ट्रेस के पति और 200 करोड़ के मालिक हैं। करण सिंह ग्रोवर का जन्म दिल्ली में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। जिन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सऊदी अरब से पूरी की। इसके बाद वे मुंबई आ गए और आईएचएम मुंबई से होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनय में आने से पहले करण सिंह ग्रोवर एक होटल में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते थे। हालाँकि, अभिनेता बनने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। फिर काफी संघर्ष के बाद करण को एकता कपूर का सीरियल ‘कितनी मस्त है जिंदगी’ मिला। हालांकि, करण को स्टारडम ‘दिल मिल गए’ से मिला। जिसमें वह डॉ. अरमान मलिक की भूमिका में नजर आए। इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘कबूल है’ जैसे कई बेहतरीन और सुपरहिट सीरियल में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।
टीवी पर प्रसिद्धि पाने के बाद करण ने बड़े पर्दे की ओर रुख किया। उनका फिल्मी सफर 2008 की फिल्म ‘भ्रम’ से शुरू हुआ। इसके बाद वह बिपाशा बसु के साथ ‘अलोन’ में नजर आए थे। लेकिन दोनों की ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। ‘अलोन’ के बाद करण ने कई अन्य फिल्मों में भी काम किया। लेकिन ये सभी मल्टीस्टारर फिल्में थीं। अभी तक यह अभिनेता अपने दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाया है। आपको बता दें कि करण और बिपाशा को ‘अलोन’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हो गया था। फिर दोनों ने शादी कर ली।
करण सिंह ग्रोवर ने वर्ष 2008 में श्रद्धा निगम से विवाह किया था। फिर दोनों का तलाक हो गया। फिर 2012 में उन्होंने जेनिफर से शादी कर ली। लेकिन 2014 में यह रिश्ता भी टूट गया। करण ने वर्ष 2016 में बिपाशा बसु से शादी की थी। उस समय बिपाशा का नाम टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल था। लेकिन शादी के बाद वह अभिनय से दूर हो गईं। आज यह दम्पति एक बेटी, देवी, के माता-पिता हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो आज अभिनेता की कुल संपत्ति लगभग 224 करोड़ रुपये है।