कन्या उत्थान योजना: इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई का खर्च सरकार उठाएगी…

कन्या उत्थान योजना: लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका समृद्धि योजना आदि। इसी तरह लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत लड़कियों के जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के लिए विभिन्न चरणों में ₹94,100 दिए जाते हैं।

यहां पा सकते हैं अधिक जानकारी
अगर आप इस योजना के संबंध में कोई जानकारी चाहते हैं तो आईपीआरडी बिहार (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) की वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 0612-2233333 पर कॉल कर सकते हैं।

इस लिंक से सीधे कर सकते हैं आवेदन
अगर आप इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://ekalyan.bih.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

यहां जानें कब और कितनी मिलेगी राशि
     लड़की के जन्म पर ₹2000 तक की राशि दी जाती है।
     1 वर्ष पूरा होने पर ₹1000 दिए जाते हैं।
     टीकाकरण के लिए ₹2000 दिए जाते हैं।
     कक्षा 1 से 12 तक वर्दी के लिए ₹3700 दिए जाते हैं।
     दसवीं कक्षा में ₹10,000 दिए जाते हैं।
     12वीं में ₹25,000 दिए जाते हैं.
     इसके बाद ग्रेजुएशन पास करने पर महिलाओं को ₹50,000 दिए जाते हैं।
     इसके अलावा किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन के लिए हर साल ₹300 दिए जाते हैं.

कौन ले सकता है योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपका बिहार राज्य का निवासी होना जरूरी है।
योजना का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थी का बैंक खाता बिहार स्थित किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्टल पेमेंट बैंक की शाखा में होना चाहिए। इस योजना का लाभ परिवार की दो लड़कियां उठा सकती हैं।