JSSC भर्ती 2024: झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के पास 22 फरवरी 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने का मौका होगा।

विवरण निम्नानुसार हैं:

पदों का नाम: झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023

पद: 2532

आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2024

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आयु में छूट की जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।

ऐसे करें आवेदन: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त करके आवेदन करें।

ऐसे होगा चयन: उम्मीदवारों का चयन नियमानुसार किया जाएगा.