भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की हुई संयुक्त गश्ती

अररिया 23 अप्रैल(हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल 52वीं बटालियन की बी कंपनी लेटी के जवानों ने नेपाल एपीएफ व मद्य निषेध के सुरक्षा बलों के साथ मंगलवार को भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्ती की। लेटी कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट संतामान राय, नेपाल एपीएफ धानापट्टी के इंस्पेक्टर टेकेन्द्र कार्की और मद्य निषेध विभाग के एएसआई सीतेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने जवानों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग कर नो मेन्सलेंड पर अवस्थित पीलरो का जायजा लिया।कारण आगामी चुनाव के समय जब बॉर्डर सील रहेगी तो सुरक्षा बलों को गश्ती में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी संयुक्त गश्ती कर रहे हैं, ताकि चुनाव बिना किसी बाधा के संपन्न हो। उन्होंने बताया कि खुली सीमा के सभी स्थानों पर गश्त की जा रही है।वहीं सीमा की सुरक्षा को लेकर अराजक तत्व से निपटने, सीमा से अवैध सामानों की तस्करी व रोकथाम, दोनों देश की सुरक्षा की दृष्टिकोण से संभावित खतरों से बचने के लिए सीमा की महत्वपूर्ण जानकारियां एक दूसरे से साझा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से चुस्त दुरुस्त कर दी गई है।लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान सीमा पर प्रत्येक आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।