Jio Best plan: जियो यूजर्स के लिए आ गया सस्ता प्लान, 5G भूल जाएंगे, मिलेगी 1 Gbps की स्पीड

जियो की ओर से समय-समय पर प्लान में बदलाव किए जाते हैं। अब एक बार फिर कंपनी की ओर से कुछ ऐसा ही किया गया है। जियो एयरफाइबर की नई सर्विस लॉन्च कर दी गई है। जियो की ओर से फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सर्विस शुरू की गई है और इसकी वैलिडिटी भी 3 महीने की है। इस सर्विस को किफायती बनाने के लिए कम समय के लिए पेश किया गया है।

जियो एयरफाइबर की यह सर्विस पहले भी 6 महीने और 12 महीने के लिए उपलब्ध थी। कंपनी की ओर से सभी स्पीड कैटेगरी में 3 प्लान लॉन्च किए गए हैं। इसमें 30 Mbps से लेकर 1 Gbps तक के प्लान उपलब्ध हैं। लेकिन अब यूजर्स को खुशखबरी दी गई है और इसे 3 महीने की प्लान वैलिडिटी के साथ भी लॉन्च किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी की ओर से OTT बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।

जियो के इन प्लान का लाभ उठाने के लिए आपको 599 रुपये प्रति महीने वाला प्लान खरीदना होगा। इसमें 100GB डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। Disney+Hotstar, SonyLIV, Zee5, Jio Cinema, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, ALT Balaji, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe, DocuBay, EpicON और ETV Win का OTT सब्सक्रिप्शन भी अलग से दिया जाएगा।

इसके अलावा दो अन्य प्लान भी हैं। एक प्लान 899 रुपये प्रति महीने का है और दूसरा 1199 रुपये प्रति महीने का है। 899 रुपये वाले प्लान में OTT बेनिफिट्स के साथ ही 30 Mbps स्पीड वाला डेटा भी मिलता है। वहीं, 1199 रुपये प्रति महीने वाले प्लान में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम लाइट OTT बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे। महंगे प्लान्स के साथ आपको नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। इसके अलावा मंथली प्लान में कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको 1,000 रुपये की इंस्टॉलेशन फीस अलग से देनी होगी। यानी इसमें 6 महीने, 3 महीने और एक महीने के प्लान उपलब्ध हैं। अगर आप भी इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो आप कंपनी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं। आप मोबाइल ऐप पर जाकर भी इसे इंस्टॉल करवा सकते हैं। जियो यूजर्स के लिए यह काफी अच्छा प्लान साबित हो सकता है।