जींद: छात्रों को विदेश भेजने का झांसा दे 2.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी

जींद, 22 अप्रैल (हि.स.)। साइबर थाना पुलिस ने पंजाब की युनिवर्सिटी में पढऩे वाली छात्रा के अभिभावक फोन कर छात्रा को विदेश में भेजने का झांसा देकर दो लाख 27 हजार रुपये हडप लिए गए। इस शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

गांव शामलो कलां निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी जालंधर पंजाब की युनिवर्सिटी में पढ़ती है। जो आगे पढ़ाई के लिए विदेश जाने के इच्छुक है। नवंबर 2022 में उसके पास फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम अक्षय मार्क तथा प्रोडक्शन मार्क का मालिक बताया। उसने बताया कि जो बच्चे पढ़ते हैं, उन्हें विदेश भेजने का कार्य करता है। उसकी भतीजी को विदेश भेजने के लिए उसने दो लाख 27 हजार रुपये की डिमांड की।

राशि को दिसंबर 2022 तक उसके खाते में डाल दिए गए। जिसके बाद आरोपित ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। आरोपित ने ना तो उसकी भतीजी को विदेश भेजा और ना ही राशि को वापस लौटाया। साइबर थाना के जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।