गर्ल्स स्कूल मतदान केंद्र के समीप झारखंड सेवा समिति ने लगाया प्याऊ

रामगढ़, 06 मई (हि.स.) । झारखंड सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार की शाम शहर के सुभाष चौक मतदान केंद्र के समीप प्याऊ का शुभारंभ किया। इसका उदघाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी चंदन कुमार ने किया।

वहीं उन्होंने राहगीरों व मतदाताओं की सुविधा के लिए प्याऊ की व्यवस्था पर झारखंड सेवा समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स और झारखंड सेवा समिति के द्वारा मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे जिले में मतदान में बढ़ोत्तरी होगी। प्याउ के आरंभ होने से बढ़ती गर्मी में यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में गुजरने वाले राहगीरों को शीतल पेयजल मिलेगा। प्याऊ के शुभारंभ से पूर्व झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा और सह सचिव मनोज मंडल ने संयुक्त रूप से डीसी चंदन कुमार को फूलों का गुच्छा देकर स्वागत किया।

प्याउ के आरंभ होने से बढ़ती गर्मी में यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में गुजरने वाले राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने कहा की गर्मी के मौसम में हमारी संस्था आम लोगों के लिए प्याउ का उदघाटन प्रत्येक वर्ष करती है , जिससे राहगीरों को शीतल पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा की इस वर्ष प्याउ उदघाटन का एक मुख्य उदेश्य मतदान के दिन 20 मई को मतदाताओं के लिए पेयजल की व्यवस्था करना।

शत-प्रतिशत मतदान के लिए हमारी संस्था जिला प्रशासन के मतदाता जागरूकता अभियान में लगातार सहयोग दे रही है। साथ ही हम 20 मई को अधिक से अधिक लोगों से बूथों पर जाकर अपने मताधिकार के प्रयोग करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितने अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे हमारा लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। मौके पर विनोद साव, राजेश प्रसाद, अजीत जायसवाल, अरविंद अग्रवाल, सरेंद्र ठाकुर, विजय मेवाड़, जीतू अग्रवाल, शिव नंदन प्रसाद, संजय दांगी, नवनीत कुमार, सलमान कादिर सहित कई लोग शामिल थे।