मंत्री रामेश्वर उरांव से मिला झाप्रसे संघ का प्रतिनिधिमंडल

रांची, 1 मार्च (हि.स.)। झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। महिला पदाधिकारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव की सुविधा प्रदान किये जाने के संदर्भ में वित्त मंत्री द्वारा उठाये गये सकारात्मक प्रयास पर संघ के द्वारा उन्हें धन्यवाद दिया गया।

वित्त मंत्री को संघ की अन्य मांगों यथा वेतन विसंगति को समाप्त करना, प्रीमियम सेवा लागू किये जाने इत्यादि के बारे में भी अवगत कराया गया। इन सभी विषयों पर उन्होंने हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।