शिवराज सिंह चौहान से मिले जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो

रांची, 05 जुलाई (हि.स.)। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने भारत सरकार के कृषि मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से शुक्रवार को मुलाक़ात की। उनके साथ पार्टी के प्रदेश महासचिव भगवान सिंह, उपेंद्र सिंह और प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने भी उनसे मुलाक़ात की।

खीरू महतो और शिवराज सिंह के बीच आगामी विधानसभा चुनाव और प्रदेश में एनडीए घटक दलों के साथ बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। महतो ने शिवराज सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।