मोदीजी की कुशल कूटनीति से आठ भारतीय सैनिकों को कतर से छुड़ाया गया : जमाल सिद्दीकी

प्रयागराज, 13 फरवरी (हि.स.)। मोदीजी की कुशल कूटनीति के कारण कतर से हमने अपने आठ भारतीय नौसैनिकों को बचाने का काम किया। जो अरब कंट्री सजा प्राप्त किए गए लोगों को माफ नहीं करता था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के आगे झुकना पड़ा और उनसे प्रभावित होकर अपने अरब देश में दिव्य और भव्य मंदिर बना रहा है।

यह बातें मुख्य वक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बाई का बाग दुर्गा पार्क के पास आयोजित भाजपा द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज हमारी संस्कृति के आगे सारी दुनिया झुक रही है और लाभ ले रही है। आक्रांताओं, अंग्रेजों और कांग्रेस ने हमारी भारतीय संस्कृति को कुचलने का काम किया। हमारी संस्कृति गाय को माता मानती है और आज अरब देश 14 लाख टन गाय का गोबर भारत से ले रहा है और कहता है कि गाय के गोबर से खजूर की जब खेती होती है तो खजूर में डबल मिठास होता है। उन्होंने आगे कहा कि इस देश के मुसलमान को सिर्फ वोट बैंक के रूप में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने प्रयोग किया और उन्हें भटकाने का काम किया। लेकिन आज राष्ट्रवादी मुसलमान भारतीय जनता पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर जुड़ रहा है और आने वाले लोकसभा के चुनाव में मोदी की तीसरी बार सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनाने जा रहा है।

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत आज अर्थव्यवस्था के पांचवें स्थान पर है। हमने अंग्रेजों को पीछे छोड़ दिया है। कहा कि इस विकसित यात्रा से हम केंद्र व प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा रहे हैं। हम एक दिन जर्मनी, चीन, जापान और अमेरिका को भी पीछे पछाड़ देंगे और भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। इस अवसर पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सभी को विकसित राष्ट्र का संकल्प दिलाया। कैलेंडर वितरित किया और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के शिविर लगाए गए एवं लाभार्थियों के साथ अनुभव साझा किया गया।

इस अवसर पर पदुम जायसवाल, अल्पसंख्यक क्षेत्रीय अध्यक्ष कलाम, विवेक अग्रवाल, पार्षद मुकेश लारा, संजीव जायसवाल, दिलीप केसरवानी, आभा द्विवेदी, सुशील जैन, प्रमोद पांडे, अंजू शुक्ला, मंजू सीमा सागर, किरण पूर्वी, बिलाल अहमद, इमरान सिद्दीकी, एखलाख हुसैन, महफूज अहमद एवं कीडगंज मंडल के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।