जालौन के व्यापारियों ने दिल्ली तक सीधी ट्रेन की मांग की

38fc318e9cfbd8b23dcc09b4c2e7077e

जालौन, 7 अक्टूबर (हि.स.)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को रेलमंत्री के नाम एक ज्ञापन उरई रेलवे स्टेशन प्रबंधक एस के खरे को दिया गया। व्यापार मंडल ने रेलमंत्री से मांग की है कि व्यापारी उद्यमी और आम जनमानस के हित में जल्द ही उरई से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की व्यवस्था की जाए।

ताकि जनपद के व्यापारी वर्ग को नई दिल्ली आने जाने में सहजता लगे और वो अपने व्यापार को और बढ़ा सकें। इस अवसर पर संजीव सिपोलिया, शीलू कंथरिया, रोहित अग्रवाल, उदय करण प्रजापति, मोहन रावलानी, नगर अध्यक्ष उरई महेश अरोरा, नगर महामंत्री उमेश चंद्र शर्मा, नगर उपाध्यक्ष उरई धर्मेंद्र शर्मा, विशाल कनकने एवं अन्य बंधु उपस्थित रहे।