BREAKING:
May 01 2026 01:42 am

जैन धर्म आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना के लिए प्रेरित करता है, केशव प्रसाद मौर्य

Post

श्री केशव प्रसाद मौर्य आज झांसी पहुंचे, वहाँ उन्होंने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित भाग लिया और श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

जैन समाज के आचार्यों, मुनियों एवं संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा धार्मिक अनुष्ठानों में सहभाग किया साथ ही प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा विश्व में अद्वितीय है। जैन धर्म द्वारा प्रतिपादित अहिंसा, सत्य, त्याग और करुणा के सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं तथा लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना के लिए प्रेरित करते हैं।

Tags: