सोते समय बिस्तर के पास ये चीजें रखना अशुभ होता

451705 Vastu

सोते समय सोने या चांदी के आभूषण सिर के पास नहीं रखने चाहिए। बिस्तर के पास आभूषण रखने से देवी लक्ष्मी की नाराजगी हो सकती है। जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रगति में भी बाधाएं आती हैं।

तकिए के पास पैसे या पर्स न रखें। माना जाता है कि पर्स या पैसे रखने से देवी लक्ष्मी का अपमान होता है। इससे आर्थिक समस्या का भी सामना करना पड़ेगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय तकिए के पास लोहे की वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लोहे की वस्तुएं रखना अशुभ माना जाता है।

बिस्तर के पास लैपटॉप, मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से व्यक्ति को नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है। इससे घर में झगड़े होने की संभावना बढ़ जाती है। 

सोते समय बिस्तर के पास नोटबुक या किताब रखना भी अशुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि किताबें रखना मां सरस्वती का अपमान करने के समान है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर के बगल में जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता फैलती है।